– कटियार ईट भट्टा के तीन ट्रैक्टर पकड़े चालकों को भूख प्यास थाने में बैठाया
– बोले, ट्रेक्टर सीज तो करनें ही हैं चाहे एमबी एक्ट में हों
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद सर्किल में खनन और भट्टा कारोबारी पुलिस की कार्य प्रणाली से परेशान हैं खुद क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा भरी दोपहर गांव गांव ईट भट्टो के होते नियमानुसार मिट्टी खनन पर निगरानी करते हैं पता चला है कि न्योछावर न मिलने पर वह ट्रैक्टरों का चलन एमबी एक्ट में कर खाकी का रोब जमाते हैं।
कटियार ब्रिक फील्ड जहानगंज के मालिक एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित कारोबारी विनोद कटियार ने बताया कि सभी वैध अनुमति और रॉयल्टी जमा होने के बावजूद उनकी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीओ खुद पकड़ ले गए । इतना ही नहीं, ट्रैक्टर चालकों को घंटों तक थाना जहानगंज में भूखे-प्यासे बैठाए रखा गया।
आरोप है कि क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा स्वयं ट्रैक्टर पकड़कर ले गए, जबकि संबंधित कागजात थाने में जमा करा दिए गए थे। मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप यह भी है कि क्षेत्राधिकारी का करीबी सिपाही शंकर इलाके में खनन और भट्टा कारोबारियों से अवैध वसूली करता है तथा प्रति भट्टा ₹10 हजार तक की मांग की जाती है।
जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आरोप है कि बाद में उनका फोन फ्लाइट मोड पर कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी जहानगंज पूनम अवस्थी ने भी फोन काट दिया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर और सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विनोद कटियार क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देते रहे हैं। उनका कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप समेत कई प्रतिष्ठान हैं। थाना जहानगंज परिसर में सिपाहियों और फरियादियों के लिए वाटर कूलर प्लांट लगवाने से लेकर थाने के सुंदरीकरण में भी वह सहयोग करते रहे हैं। इसके बावजूद उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर व्यापारिक वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है।
मामले ने अब पुलिस प्रशासन और खनन कारोबार के बीच कथित सांठगांठ और वसूली तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।


