42 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

टक्कर मारने के विरोध पर ई रिक्शा चालक के परिजनों ने की मारपीट, शिकायत

Must read

फर्रुखाबाद। अपने मामा के लड़के के साथ किसी काम से बाग लकूला जा रहे बाइक सवार की बाइक में ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी कहने पर अपने ताऊ के लड़कों व उसके साथियों को बुलाकर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्यवाही करने की मांग की है।
दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित सुमित कुमार पुत्र अवधेश सिंह निवासी लगुनावरी पोस्ट पिपरगांव ने कहा कि वह अपने मामा के घर बहादुरपुर कनका पुर से से बाग लकूला के लिए अपने मामा के लड़के के साथ जा रहा था पांचाल घाट के निकट स्थित पराग डेरी के निकट पिंटू पुत्र बबलू ने पीड़ित की बाइक में टक्कर मार दी जिससे पीड़ित व उसके मामा का लड़का गिरकर घायल हो गए। कहने पर पर पिंटू ने अपने ताऊ अमलेश दुबे उनके लड़के विकास ,पंकज ,विवेक व उनके पांच साथियों को बुला लिया जिन्होंने उसके मामा के लड़के के साथ मारपीट की गाली गलौज किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग पिंटू पुत्र बबलू जो कि ई रिक्शा चल रहा था को हिरासत ले लिया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article