40.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

तिर्वा रोड पर शव रख कर जाम लगाए परिजन, टैक्टर की टक्कर से खाद लेने आ रहे किसान की मौत

Must read

 

– पुलिस ने समझाबुझा कर खुलवाया जाम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरसहायगंज, कन्नौज। साइकिल से खाद लेने आ रहे किसान को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहंुचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को तिर्वा रोड पर रख कर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझाबुझा कर खुलवाया और विधिक कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी निवासी 32 वर्षीय राममूर्ति पुत्र अतर सिंह रविवार की शाम लगभग 04 बजे अपने घर से खाद लेने गुरसहायगंज आ रहा था। तभी तिर्वा रोड पर सामने से आ रहे टैक्टर ने किसान के टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। गुस्साएं परिजनों ने तिर्वा रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया और हंगाम किया। लगभग एक घंटा यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया और विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article