– जसोदा स्टेशन के पास की घटना, परिजनों में मची चीख पुकार
कन्नौज गुरसहायगंज जलालाबाद, कानपुर से कासगंज जा रही 15039 एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आमपुरवा गांव निवासी मदनलाल (50) पुत्र छक्कूलाल की क्षेत्र के जसोदा कोल्ड स्टोरेज के सामने रविवार शाम करीब 03.15 बजे रेलवे ट्रैक पर कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुँची जसोदा चौकी पुलिस व रेलवे कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण 15039 एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे ट्रेक पर लगी लोगों की भीड़, ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान


