32 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

सुमेरपुर में 80 लाख के नाले का काम अतिक्रमण से रुका

Must read

 

 

भरुआ सुमेरपुर के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में जल निकासी के लिए बन रहा 80 लाख रुपये का नाला एक अतिक्रमण के कारण बीच में ही रुक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत का बड़ा खर्च बेकार हो सकता है।

 

नगर पंचायत द्वारा बस्ती की जल निकासी के लिए करीब 800 मीटर लंबा नाला बनाया जा रहा था, जिसमें लगभग 770 मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन देवगांव मार्ग किनारे राधे-राधे पैलेस के पास आकर निर्माण कार्य रुक गया है।

 

आरोप है कि उक्त स्थान पर राधे-राधे पैलेस की बाउंड्री वॉल लोक निर्माण विभाग (PWD) की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई है, जिसके चलते नाले का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

 

इस मामले को लेकर वार्ड निवासी रामजीवन शुक्ला और रमेश चंद्र सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए, जिसके आधार पर रिपोर्ट में जमीन को PWD की संपत्ति बताया गया।

 

नगर पंचायत ने अपनी रिपोर्ट में इसे PWD का मामला बताते हुए जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर छोड़ दी है। वहीं PWD के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जाधारी को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

 

उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन के सहयोग से इसे हटाकर नाले के निर्माण का रास्ता साफ किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article