28 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

विशाल तिरंगा यात्रा ने तोड़ी दलीय व मजहबी सीमाएं

Must read

– तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यात्रा को बनाया ऐतिहासिक
– जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का किया गया स्वागत।
गुरसहायगंज, कन्नौज। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी के नेतृत्व में नगर के रामगंज स्थित मिलेट्री ग्राउण्ड से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर जाति, मजहब और राजनैतिक बंधनों को तोड़ते हुए आजादी का जश्न मनाया।
शनिवार को निकली यात्रा के दौरान जहां देश की अखंडता और एकता की झलक दिखी, तो वही उमड़े जनसैलाव ने भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि गगनभेदी नारे लगाकर देशभक्ति की भावना को उजागर किया। यात्रा को नगर के रामगंज से जीटी रोड, तिर्वा रोड तक भ्रमण कराया गया। जिसके बाद तिर्वा रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि बीते वर्षों में सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य, खेल एवं तकनीकी क्षेत्र की विकास यात्रा में देश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस विकास यात्रा में नए कीर्तिमान भी बने हैं। आज भारत की पहचान विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में है। बीते वर्षों में देश ने ऐसा कुछ जरूर हासिल किया है, जिससे दुनिया आकर्षित हो रही है। देश के पास गर्व करने के लिए उपलब्धियां हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ओमकार शाक्य, रामवीर कठेरिया, राकेश गुप्ता, विलियम त्रिपाठी, संजय तिवारी, प्रधुम्न गुप्ता, रविकांत तिवारी सहित हजारों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी दल बल के साथ मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article