42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

नाली विवाद ने लिया गंभीर रूप, पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में एक मामूली नाली विवाद अब गंभीर विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

पीड़िता रेनू पत्नी मुकेश का कहना है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गले में पहने जेवर भी तोड़ दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने और शिकायत करने के बावजूद उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

पीड़ित परिवार ने अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र के साथ कुछ पुरानी समाचार पत्रों की कटिंग भी प्रस्तुत की हैं। उनका दावा है कि जिन लोगों पर वे आरोप लगा रहे हैं, उनमें शामिल एक महिला का नाम पहले भी कथित रूप से चोरी के गिरोह से जुड़े एक मामले में सामने आ चुका है। परिवार का यह भी कहना है कि एक अन्य पुराने समाचार में भी उसी महिला का नाम एक गंभीर मामले की जांच के संदर्भ में प्रकाशित हुआ था।

परिवार का कहना है कि यदि उनके आरोपों में सच्चाई नहीं है तो निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाए जाएं, और यदि आरोप सही हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न होने से उनका प्रशासन पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक गुहार लगा चुका है। अब पूरे मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article