42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

अमृतपुर विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Must read

– उनके ज्येष्ठ पुत्र बीजेपी के पूर्व महामंत्री संदीप शाक्य से तीखी नोक झोक

फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुशील शाक्य पर उनके परिवार ने सत्ता के दुरुपयोग कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मोहर्रम की सार्वजनिक छुट्टी के दिन राजस्व विभाग के लेखपाल, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर पैमाइश कराकर उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई, जिसका उन्होंने विरोध किया।

स्व. देवनारायण शाक्य के पुत्रों का दावा है कि संबंधित भूमि पर दोनों पक्षों के बीच विवाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई कराए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

परिवार का यह भी आरोप है कि विधायक के परिजनों द्वारा उनकी जमीन पर पहले से गेस्ट हाउस और मुर्गी फार्म संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही सातनपुर भोपत कोठा के लेखपाल आशुतोष पांडे पर भी पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विरोध करने पर उनका करियर खराब करने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

हालांकि, विधायक सुशील शाक्य, लेखपाल आशुतोष पांडे या प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया और सक्षम अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article