30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

दहेज या हत्या? 12 साल बाद ससुराल में संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकी मिली महिला—परिजनों का आरोप “मारकर टांगा”

Must read

फर्रुखाबाद/नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव ठिउरिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। मायके पक्ष ने इसे साफ तौर पर हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मृतका रेनू, निवासी टाडा बहरामपुर (थाना कमालगंज), की शादी करीब 12 वर्ष पहले ठिउरिया गांव में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रेनू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और कई बार इसकी शिकायत पुलिस तक भी पहुंचाई गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार शाम रेनू ने अपने भाई संजय को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके कुछ घंटों बाद रात करीब 12 बजे संजय को भांजी का फोन आया “मां की मौत हो गई।” यह सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो रेनू का शव घर के अंदर खूंटी से लटका मिला।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की गई। भाई संजय ने रेनू के पति समेत चार लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article