30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

लिंक एक्सप्रेस-वे के भूमि क्रय में लापरवाही पर डीएम सख्त, दो लेखपाल अटैच, तीन का वेतन रोका

Must read

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशानुसार जनपद में प्रस्तावित फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए चल रहे भूमि क्रय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें अपेक्षित गति न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है, जिस पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कार्मिकों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो लेखपाल—सौरभ पांडेय और अतुल प्रताप सिंह—को तत्काल प्रभाव से भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं विकास दीक्षित, सुभाष चंद्र और सत्येंद्र गंगवार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि भूमि क्रय प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना जनपद के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article