38 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

पासिंग आउट परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और “बड़ा खाना” का आयोजन

Must read

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आरक्षियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का संदेश दिया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों और अन्य दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी ही उनके पुलिस जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होगी। उन्होंने सभी आरक्षियों को आगामी पासिंग आउट परेड के लिए शुभकामनाएं दीं और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं आरक्षियों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान जनपद के समस्त उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article