39.2 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

डीएम डॉ. अंकुर लाठर के सख्त तेवर, मॉल विशाल मेगा मार्ट, कोचिंग सेंटर और कम्प्यूटर सेंटर सील

Must read

डीएम डॉ. अंकुर लाठर के सख्त तेवर, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार का बड़ा एक्शन

– मॉल विशाल मेगा मार्ट और वी मार्ट समेत आचार्य एकलव्य कोचिंग सेन्ट्रर और आर आर कम्प्यूटर सेंटर सील
– आकाश इंस्टिट्यूट पर रडार
– कई होटल और स्कूल भी निशाने पर

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मॉल विशाल मेगा मार्ट और वी मार्ट समेत तीन कोचिंग सेंटर आचार्य, एकलव्य, और आर आर कंप्यूटर सेंटर को सील कर दिया, जिससे व्यावसायिक और शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन द्वारा की गई जांच में भवन मानकों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, नक्शा स्वीकृति और अन्य आवश्यक नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार जिले के कई अन्य बड़े कोचिंग संस्थान भी प्रशासन की निगरानी में हैं। चर्चित आकाश इंस्टीट्यूट भी प्रशासन के रडार पर बताया जा रहा है। जांच टीम वहां के भवन मानकों, फायर सेफ्टी और संचालन संबंधी दस्तावेजों की समीक्षा कर रही है।

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों की जांच का अभियान चल रहा है। फर्रुखाबाद में भी प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी संस्थान निर्धारित मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कोचिंग संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी दस्तावेज दुरुस्त करने की होड़ मच गई है। प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article