30 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

सड़क पर मौत का गड्ढा! बाइक समेत धंसा युवक, बाल-बाल बची जान

Must read

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में सड़क (road) पर खुला गहरा गड्ढा बाइक सवार युवक के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। कंकरखेड़ा क्षेत्र के कासमपुर में एक युवक बाइक (bike) समेत अचानक सड़क पर खुदे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे गड्ढे से बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कासमपुर इलाके में एक शराब मिल के पास सड़क पर पाइपलाइन या सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसी रास्ते से युवक बाइक लेकर गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक समेत वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढा इतना गहरा था कि युवक और बाइक काफी नीचे चले गए।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को गड्ढे से बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। इसके बाद गड्ढे में फंसी बाइक को निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि रस्सी की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया, युवक के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खुदाई के बाद काम समय पर पूरा नहीं किया गया। साथ ही गड्ढे के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या दूसरे सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए, लोगों का दावा है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से शिकायत भी की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। उनका कहना है कि दिन में हादसा होने के कारण आसपास मौजूद लोगों की नजर युवक पर पड़ गई और उसे बाहर निकाल लिया गया। अगर यही हादसा रात में होता और गड्ढा नजर नहीं आता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लोगों ने सड़क की खुदाई वाली जगह पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम और गड्ढे को ठीक कराने की मांग की है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article