जयोत्री अकादमी में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता संपन्न
भरथना, 10 सितंबर। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, इटावा के तत्वावधान में जयोत्री अकादमी, भरथना द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के 13 प्रमुख विद्यालयों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल एवं प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र नाथ मिश्रा ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष एवं नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा, सचिव एवं एमनीव विज़न स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा, सहोदया द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं अवध इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति दुलानी के साथ होली पॉइंट अकादमी के निदेशक पी. जी. पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, एस.पी.एस. जसवंतनगर की प्रधानाचार्या बरखा शर्मा, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा तथा एस.आर. मेमोरियल के प्रधानाचार्य रॉय ब्रिजेज़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ पान कुँअर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सिटी ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. कैलाश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष एवं नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम हैं। संस्थापक एवं भरथना के पूर्व चेयरमैन श्री मनोज पोरवाल ने अपने संदेश में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सार्थक और पार्थ विजेता रहे। सुंदिति ग्लोबल अकादमी ने रजत तथा एमनीव विज़न स्कूल ने कांस्य पदक हासिल किया।
सीनियर वर्ग के फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल और सेंट मैरी इंटर कॉलेज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वत्सल और हर्षित के शानदार खेल के दम पर दिल्ली पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सेंट मैरी इंटर कॉलेज को रजत और नारायणा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स को कांस्य पदक मिला।
प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में विभिन्न विद्यालयों से आए गजेंद्र, आरिफ, नूरी, यादवेंद्र, हरित, अजय, सौरव, रेहान, मजहर, विकेश, आशीष, संजीव एवं भानु सहित सभी प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जयोत्री अकादमी के भोला सिंह एवं अमित तिवारी ने खेल की बारीकियों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रतियोगिता को उत्कृष्ट स्तर प्रदान किया।
विद्यार्थियों देव प्रताप एवं ऋषभ राठौर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका अजय, रेहान, हरीश, भानु एवं नूरी ने निभाई।
समापन अवसर पर ऑब्जर्वर श्रीमती ज्योति दुलानी ने विजेताओं की घोषणा की। पुरस्कार वितरण डॉ. कैलाश यादव, डॉ. नितिन पोरवाल एवं श्री योगेंद्र नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अश्वनी, काजल रुखसार एवं आशीष दीक्षित ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भोला सिंह, अमित तिवारी, धर्मेंद्र यादव, सुमित यादव, रोहित कुमार एवं युसूफ की सराहनीय भूमिका रही।


