30.6 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

स्कूल वैन को पीछे से डीसीएम ने मारी टक्कर, छह बच्चे हल्की चोट आई, मची अफरा-तफरी

Must read

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में लगभग 14 बच्चे सवार थे, जिन्हें स्कूल से घर छोड़ा जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि वैन क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल डीसीएम चालक को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसे में रोशनी पुत्री हरिमोहन, शेजल पुत्री नंदन यादव, परी पुत्री मुकेश, सावी पुत्री संतोष, दिव्या पुत्री पिंकू तथा अन्यांश पुत्र अजय को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीएम को मौके कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया की दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article