फर्रुखाबाद। अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जब विवाहिता अपने मायके में रहने लगी तो वहां भी आकर मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर के जांच पड़ताल शुरू कर दी।
दिखाई गयी रिपोर्ट में पीड़िता श्रीमती श्वेता कश्यप पत्नी राहुल कुमार कश्यप पुत्री महेश चंद्र कश्यप निवासी तलैया फजल इमाम थाना कोतवाली सदर ने कहा कि उसका विवाह 2019 को राहुल कुमार कश्यप पुत्र शिव कुमार कश्यप निवासी कृष्णा नगर गोपीनाथ अड्डा मैनपुरी के साथ हुआ था जिसमें पिता ने अपनी सामार्थ्य के अनुसार मकान बेचकर 15 लख रुपए खर्च कर मेरी शादी की थी।शादी के बाद राहुल पीड़िता को अपने साथ लेकर जयपुर में रहने लगा कुछ समय बाद देवर शिवम कुमार और सास शशि बाला व ससुर शिवकुमार अपने ननंद मान्सी उर्फ हर्षिता कश्यप जयपुर आए और साथ रहने लगे वे आए दिन पीड़िता को दहेज के लिए ताने देने लगे मना किया तो सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे जिससे तंग आकर नवंबर पीड़िता अपने मायके में रहने लगी ।पति- देवर व सास मेरे मायके में आए और मेरी मां से कहा अगर 10 लख रुपए दोगी तो हीं तुम्हारी बेटी को साथ ले जाएंगे मेरी मां ने पैसे देने से मना किया तो इन लोगों ने मिलकर मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट कीऔर जान से मारने की धमकी भी देकर चले गए । पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।





