27 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

तमिलनाडु की नई सरकार में शामिल हुई कांग्रेस, दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट पर बनी सहमति

Must read

 

चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बीच कांग्रेस ने अभिनेता-राजनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार में शामिल होने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस और टीवीके के बीच हुई बातचीत के बाद दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट को लेकर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। इससे राज्य की राजनीति में नए गठबंधन समीकरण मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं।
तमिलनाडु कांग्रेस परिषद के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सरकार में शामिल होने को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं, जबकि विभागों को लेकर अंतिम औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन के लिए टीवीके को कांग्रेस, वामपंथी दलों और अन्य सहयोगी दलों का समर्थन मिला है। कांग्रेस के सरकार में शामिल होने के बाद विजय सरकार को विधानसभा में और मजबूती मिलेगी। वहीं गठबंधन सहयोगियों के बीच मंत्री पदों और विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
तमिलनाडु में पहली बार विजय के नेतृत्व में नई राजनीतिक व्यवस्था बन रही है, जिसे लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की भागीदारी से सरकार को राजनीतिक स्थिरता और राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article