31 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुलवाई गई कंपोजिट शराब की दुकान, बाजार में लौटी रौनक

Must read

 

 

अमृतपुर फर्रुखाबाद

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कंपोजिट शराब की दुकान को दोबारा खुलवाया गया। पूरे गांव और बाजार क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला।
सुबह से ही क्षेत्राधिकारी, थाना पुलिस, पीएसी और अतिरिक्त फोर्स गांव में तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
वहीं कई दिनों से सन्नाटे में डूबे बाजार में भी रविवार को धीरे-धीरे रौनक लौटती नजर आई। पुलिस की निगरानी में बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी और कई दुकानें खुली नजर आईं। चाचूपुर चौराहे पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी और भीड़ दिखाई दी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार निगरानी बनाए रही।
प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में अभी भी पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article