29 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

नवाबगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब स्थानीय मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए निजी सेंटरों या शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह लैब अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित है, जो सटीक और त्वरित रिपोर्ट देने में सक्षम हैं। इस नई सुविधा से नवाबगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस लैब में मरीज अब कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क या सरकारी दरों पर करा सकेंगे। इनमें लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), यूरिक एसिड, SGOT, SGPT, CBC (कंप्लीट ब्लड काउंट), शुगर और ANC जांचें शामिल हैं।

लैब के उद्घाटन के साथ ही इसका संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया। लैब टेक्नीशियन लखन यादव ने बताया कि पहले दिन कुल 11 जांचें सफलतापूर्वक की गईं। इनमें मुख्य रूप से CBC, शुगर और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक ANC प्रोफाइल की जांचें शामिल थीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article