32 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

विजय पताका के बीच विजय नें ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Must read

– फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक पहुंचे जोसेफ
– तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव के बीच विजय जोसफ नें राज्य की सत्ता की सर्वोच्च कुर्सी आखिर रविवार प्राप्त कर ही ली, उन्ही गवर्नर को पद और गोपनीयता की सौगंध दिलानी पड़ी जो कभी जोसफ़ का चेहरा नहीं देखने की बात कहते थे । लोकप्रिय अभिनेता और राजनीति में तेजी से उभरे नेता जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता की कमान संभाल ली।
चेन्नई में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का हिस्सा बने।
नई सरकार में थिरु एन आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज, के. ए. सेंगोटैयन, पी वेंकटरमण, आर निर्मलकुमार, राजमोहन अरुमुगम, टीके प्रभु और एस कीर्तना को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे चेन्नई में जश्न का माहौल बना रहा।
जोसेफ विजय लंबे समय से तमिल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। फिल्मों में सामाजिक मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी छवि ने उन्हें राजनीति में अलग पहचान दिलाई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय ने युवाओं, मध्यम वर्ग और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। यही वजह रही कि उनकी पार्टी ने चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बना लिया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता, रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है और उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। विजय ने युवाओं को तमिलनाडु की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए रोजगार और तकनीकी विकास पर विशेष फोकस करने की बात कही।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की राजनीति लंबे समय से पारंपरिक द्रविड़ दलों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। ऐसे में जोसेफ विजय का सत्ता तक पहुंचना दक्षिण भारतीय राजनीति में नई पीढ़ी के उभार का संकेत माना जा रहा है।
नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई विभागों में फेरबदल और नई नीतियों की घोषणा हो सकती है। फिलहाल तमिलनाडु में विजय सरकार के गठन को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article