गुरसहायगंज, कन्नौज। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला रामगंज निवासिनी रूबी बेगम पत्नी राशिद ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 19 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के ही अशफाक, मुस्लिम, फिरोज, जीशान ने दरवाजे पर आकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। जबकि दूसरे पक्ष से साफिया बेगम पत्नी अशफाक खा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 19 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के ही दोष मोहम्मद,निजाम, फैयाज,रूबी बेगम ने दरवाजे पर आकर शादी के वाद विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट


