41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

अवैध शराब पर शिकंजा कसने का दावा, आबकारी विभाग ने कई दुकानों पर मारा छापा

Must read

– भोलेपुर, नेकपुर चौरासी समेत कई दुकानों का औचक निरीक्षण, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की हुई जांच

फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर रविवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ भोलेपुर देशी शराब दुकान, नेकपुर चौरासी देशी शराब दुकान, भोलेपुर कम्पोजिट शॉप तथा आवास विकास स्थित मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और उसका मिलान स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों से कराया गया।

टीम ने ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीनों से हो रही बिक्री और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी अनुज्ञापियों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब से जुड़ी सूचनाएं तत्काल विभाग को देने के निर्देश भी जारी किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article