41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

Must read

खगड़िया: बिहार के खगड़िया (Khagaria) में भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। तीन वाहनों (स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो) की आपस में टक्कर होने से यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना मानसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-31 पर हुआ। इस भीषण सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा इतना भयानक था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोग हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग बीच सड़क पर ही घायल अवस्था में कराहने लगे। टक्कर की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय व राहगीर राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मानसी थाना पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं, शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि किस वजह से यह हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया है। वहीं, ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।

उधर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिल रही है, सभी घायलों और मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article