36.4 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

बकरी चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के 9 लोग घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कढ़िउली गांव में बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से कुल नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की ओर से शिव रतन, राम प्रसाद, मधु, संतोष और देवकी घायल हुए हैं। घायल मधु ने बताया कि संतोष और बबिता खेत के पास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान परिवार के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। संतोष ने फोन कर परिजनों को बुलाया, लेकिन मौके पर पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में घायल हुए राम प्रसाद की छह दिन बाद बारात जानी है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अरुण, टिंकू, मालती और विनीता घायल हुए हैं। अरुण का कहना है कि पूरन की बकरी खेत में चली गई थी, जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article