34 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

मोबाइल स्नैचरों का गैंग बेनकाब, सिकंदरा पुलिस ने 3 बदमाश दबोचे

Must read

 

आगरा।राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। Sikandra थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पहले क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात कबूल करने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनने की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
सबसे अहम बात यह रही कि वादी ने बरामद मोबाइल की पहचान कर ली, वहीं पकड़े गए आरोपियों को भी पहचान लिया गया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में बढ़ती स्नैचिंग घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख बाजारों, सुनसान मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है।
आगरा में हाल के महीनों में मोबाइल स्नैचिंग और बाइक सवार बदमाशों की घटनाएं लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थीं। ऐसे में सिकंदरा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि गिरफ्तार अभियुक्त किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article