37.5 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

अमृतपुर पीएचसी में सीबीसी जांच सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Must read

 

कानपुर सांसद प्रतिनिधि अजय अवस्थी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, रक्त संबंधी रोगों की जांच होगी आसान

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अमृतपुर में सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) जांच सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कानपुर के सांसद प्रतिनिधि एवं सांसद रमेश अवस्थी के छोटे भाई अजय अवस्थी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं डॉ. गौरव वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुईं। इस अवसर पर राजेपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नई जांच सेवा का निरीक्षण किया और इसे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।अजय अवस्थी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। सीबीसी जांच सेवा शुरू होने से अब क्षेत्र के मरीजों को सामान्य रक्त जांच कराने के लिए दूरस्थ अस्पतालों या निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रम में एएनएम मीना सिंह, लैब टेक्नीशियन सोनाली पाल, पवन कुमार, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नई जांच सुविधा के सफल संचालन और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीबीसी जांच के माध्यम से एनीमिया, संक्रमण, रक्त की कमी तथा अन्य रक्त संबंधी बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव होगी। इससे मरीजों को समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। क्षेत्रीय लोगों ने इस सुविधा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article