38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज की एफआईआर, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
शमशाबाद/फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने जनपद मैनपुरी के थाना ओछा क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा शमशाबाद थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, मैनपुरी जनपद के थाना ओछा क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी अंकित पुत्र घनश्याम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी झांसे में उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी अंकित के अलावा नेम पत्नी घनश्याम, पिंकी पत्नी बृजमोहन तथा मनोज कुमार की अज्ञात पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गई।
पीड़िता की शिकायत पर शमशाबाद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article