गुरसहायगंज, कन्नौज। गांव का ही युवक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। युवती की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है गांव का बहारुआ बीते बुधवार को उसकी 20 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
युवक के विरुद्ध युवती को भगाने की रिपोर्ट दर्ज


