गुरसहायगंज, कन्नौज। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को देख कर कोहराम मच गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के ग्राम रजलामई निवासी 30 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी अपनी ससुराल मोहल्ला किदवई नगर समधन मोटर साइकिल से आया हुआ था। जहां से वह बीते शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मोटर साइकिल से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह संतोखा मोड़ से पहले पहुंचा। तभी गुरसहायगंज की तरफ से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे एक डंपर को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सीधे डंपर की चपेट में आ गई। जिससे शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही चीख पुकार मच गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और डंपर दोनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


