28 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

सट्टे की खाई वाड़ी करते हुए गिरफ्तार

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए सट्टे की खाई वाड़ी करते युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
कस्बा चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी ने बताया है कि 13 अगस्त को वह हमराह सिपाहियों के साथ कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर गांधी नगर में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। जिसमें 45 वर्षीय रामरतन निवासी मोहल्ला गांधीनगर को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से 02 सट्टा पर्ची, 1950 रुपये की नगदी व 01 नीला बाल पेन मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article