43.3 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

यूपीएसएसएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, तीन साल से लंबित परिणाम जारी करने की मांग

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी ) के कार्यालय के बाहर सोमवार को विभिन्न भर्तियों के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने लंबित परिणामों को जल्द जारी करने की मांग उठाई और आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि कई भर्तियों की परीक्षाएं संपन्न हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। इससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि PET-2022 के तहत आयोजित परीक्षा के बाद से वे लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आयोग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे उम्मीदवारों में निराशा बढ़ रही है।

अभ्यर्थियों ने आयोग से पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि लंबित परिणाम जल्द जारी किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article