– चौबीस घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोजा शव
– शव मिलते ही परिजनों में मची चीख पुकार
– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरसहायगंज, कन्नौज। मायके आई विवाहिता नदी में कूद गई थी। जिसकी तलाश्रा में जुटी एसडीआएफ की टीम ने दूसरे दिन नदी से शव की तलाश की। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम माया नगर निवासी लाली उर्फ शिखा (20) पुत्री कैलाश बीते बुधवार की शाम किसी कार्य को लेकर अपने भाई के साथ गुगरापुर गई थी। वहां से वापस लौटते समय अचानक काली नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते महिला के नदी में कूदने की खबर आग की तरह फैल गयी। जबकि स्थानीय गोताखोरों की मदद से विवाहिता को देर शाम तक तलाश की गई। वही दूसरे दिन गुरुवार को कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चौबीस घंटे के बाद विवाहिता का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी तिर्वा क्षेत्र के पाहल गांव में हुई थी।
नदी में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन मिला शव


