गुरसहायगंज, कन्नौज। चार लोगों ने शादी समारोह के दौरान युवक के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के थाना सांडी ग्राम धोंधी निवासी अमलेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र द्विवेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 27 जून की शाम करीब 12 बजे वह कन्नौज के ग्राम मोहनपुर स्थित मैरिज हाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। तभी प्रधान पति पवन पुत्र रामसहाय और उसके दो-तीन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने एक युवक और दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज


