39 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

रक्तदान महादान: 22 लोगों ने किया रक्तदान, मानवता की मिसाल पेश करने वालों का हुआ सम्मान

Must read

 

फर्रुखाबाद। द केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। शिविर में कुल 22 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाई। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को सम्मानित कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की गई।शिविर में A+ रक्त समूह के 09, B+ के 07, O+ के 05 तथा AB+ के 01 रक्तदाता शामिल रहे। इस प्रकार कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले युवाओं और नागरिकों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी के सामने आ सकती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सेवा है। रक्तदाताओं के उत्साह और समाज के प्रति समर्पण की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
शिविर की जानकारी देते हुए वीरेंद्र पटेल ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कदम को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article