भाजपा का राहुल गांधी पर तंज: ‘59 दिन से बिहार लापता’ अमित मालवीय ने जारी किया ‘गुमशुदा’ पोस्टर

0
74

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को राहुल गांधी का ‘गुमशुदा’ पोस्टर जारी करते हुए लिखा — “59 दिन पहले बिहार में देखा गया था।”

मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को बिहार गए करीब दो महीने हो चुके हैं। वे कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने में व्यस्त हैं, जबकि बिहार और महागठबंधन की परवाह नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में अब कांग्रेस हाशिए पर है और जनता जानती है कि कांग्रेस-राजद गठबंधन ने बिहार को सिर्फ पीछे किया है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं और सोशल मीडिया में उलझे रहने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी आज से बिहार में अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत कर रहे हैं। वे तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त सभा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here