– आगामी विधान सभा चुनाव में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
गुुरसहायगंज, कन्नौज। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के तालग्राम स्थित कट पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव के नेतृत्व में फूल मालाएं व पटुका पहना कर स्वागत किया।
गुरुवार को प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव में जीत को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें। आने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर शिवा गुप्ता, अंचल गुप्ता, जीतू गुप्ता (सभासद), ललित कटियार, राजीव वर्मा, ईतेंद्र राजपूत, सतेंद्र कुमार, अमन वर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स


