38.9 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

मुख्यमंत्री योगी के साथ एयरपोर्ट रवाना हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Must read

 

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने निर्धारित कार्यक्रमों के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

दोनों नेता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास से एक साथ एयरपोर्ट के लिए निकले। उनके प्रस्थान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी देखने को मिली।

नितिन नवीन के लखनऊ दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उन्हें विदा करने पहुंचे, जिसे संगठनात्मक समन्वय और शीर्ष नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल के रूप में देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article