43.3 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का दबदबा, 5 भाजपा व 1 सपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Must read

 

लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला, जहां भाजपा के पांच तथा समाजवादी पार्टी की एक पार्षद कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं।

महापौर ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकारिणी में निर्वाचित सदस्यों से नगर निगम की नीतियों और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

भाजपा की ओर से लालकुआं वार्ड के पार्षद सुशील तिवारी ‘पम्मी’, तिलक नगर-रकाबगंज कुंडरी वार्ड के राजीव बाजपेई, राजीव गांधी प्रथम वार्ड के संजय राठौर, न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड के विनोद यादव तथा फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की पार्षद रश्मि सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भरवारा-मल्हौर वार्ड की पार्षद ममता रावत कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं।

नगर निगम कार्यकारिणी को नगर प्रशासन की महत्वपूर्ण समिति माना जाता है, जो विकास कार्यों, वित्तीय प्रस्तावों और विभिन्न नीतिगत निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद सभी सदस्यों ने शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article