लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनहित के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पार्षद दल के नेता मुन्ना मिश्रा, मुख्य सचेतक मुकेश सिंह ‘मोंटी’, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी तथा केएन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ जनसेवा एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


