28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

सड़क के गड्ढे में फंसा बाइक का पहिया, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक; दो युवक गंभीर घायल

Must read

 

शाहजहांपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना कटरा क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी श्यामू (25) अपने साथी मनोज के साथ शनिवार को करकौर गांव में रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे करकौर गांव के पास स्टेट हाईवे पर पुलिया के समीप पहुंचे, तभी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। अचानक झटका लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा, फिर भी नहीं सुधरी सड़क
ग्रामीणों का कहना है कि करकौर गांव के पास तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। करीब दो माह पहले इसी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस भी गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें करीब 35 श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई।

ग्रामीणों ने बताया कि स्टेट हाईवे पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय गड्ढे दिखाई न देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article