– सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका सूचीबद्ध
नई दिल्ली। बिहार से जुड़े चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दायर जनहित याचिका (PIL) पर में जल्द सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से कराने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया है कि कथित एनकाउंटर की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पूरे प्रकरण के तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल हो सके। साथ ही, एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच की निगरानी कराने की भी मांग की गई है।
याचिका में कहा गया है कि मामले की पारदर्शी जांच और सभी पक्षों के तथ्यों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच आवश्यक है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आगे की दिशा तय होगी।
फिलहाल, मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतिम निर्णय आना शेष है और न्यायालय के आदेश के बाद ही जांच की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।


