29 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

समय से कार्यालय न पहुंचने पर बीडीओ का वेतन रोका, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

Must read

फर्रुखाबाद। जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शमसाबाद के खंड विकास अधिकारी राधेश्याम का वेतन रोक दिया है। साथ ही उन्हें तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ब्लॉक मुख्यालय के आवास में न रहकर जिला मुख्यालय पर निवास कर रहे हैं, जिसके चलते ब्लॉक आवास लंबे समय से खाली पड़ा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने मंगलवार को पत्र जारी कर नाराजगी जताई।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए, जो कि गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इसे शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना माना गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तीन दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम सरकारी कार्यप्रणाली में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article