29 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

एंटी रोमियो अभियान में मनचला गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

Must read

फर्रुखाबाद। एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम गढ़िया स्थित एक मंदिर के सामने टहलने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र हरकतें करने की शिकायत मिल रही थी। इस पर मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन शाक्य पुत्र चन्द्रभान निवासी मोहल्ला गडरियान, कस्बा व थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर चालान किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article