37.6 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

बागपत: घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, 4 साल के बच्चे की चली गई जान

Must read

बागपत: बागपत (Baghpat) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां के बड़ौत कोतवाली (Baraut Kotwali) क्षेत्र के पठानकोट मोहल्ले में चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 4 वर्षीय जैद गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। जैद को बचाने की कोशिश में उसका 10 वर्षीय भाई, दादा-दादी और चाचा भी झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात हासिम के घर में चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई और धीरे-धीरे पास में रखे छोटे सिलेंडर में फैल गई। आग लगने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई। सभी जान बचाने के लिए घर के बाहर आए लेकिन तभी उन्हें हासिम का चार वर्षीय पुत्र जैद कहीं नहीं दिखा। जिसके बाद उसके दादा-दादी और चाचा उसे बचाने के लिए घर की ओर दौडे़।

बताया जा रहा है कि डर की वजह से मासूम चारपाई के नीचे छिप गया था। सभी ने उसे जैेसे तैसे करके घर से बाहर निकला लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया था। आनन फानन में उसे अस्पताल रेफऱ किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में घायल हुए दादा-दादी और चाचा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article