44.7 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

आज़म खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं! ‘तनखैया’ बयान मामले मे बड़ा फैसला आज

Must read

 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां से जुड़े चर्चित ‘तनखैया बयान’ मामले में आज बड़ा फैसला आ सकता है। इस मामले की सुनवाई रामपुर स्थित एमपी /एमएलए स्पेशल कोर्ट में हो रही है, जिस पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।

आज़म खां पहले से ही 100 से अधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अब तक 11 मामलों में उन्हें राहत मिल चुकी है, जबकि 6 मामलों में अदालत सजा सुना चुकी है। फिलहाल आज़म खां अपने बेटे के साथ जिला जेल में बंद हैं। दोनों पैन कार्ड मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

‘तनखैया’ बयान मामला भी लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं, जिसके बाद आज फैसले की संभावना जताई जा रही है।

रामपुर की राजनीति में आज़म खां का नाम लंबे समय से प्रभावशाली रहा है, लेकिन लगातार बढ़ते कानूनी मामलों ने उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अदालत के संभावित फैसले को लेकर समर्थकों और विरोधियों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article