कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज
कन्नौज। जिले में रविवार की देर रात पुलिस ने डा वरुण कटियार के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर डिटेन कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रात करीब एक बजे यह कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, जानकारी के अनुसार डा कटियार दिल्ली जाकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन मे न शामिल हो पाये इसलिए पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है।
वरुण कटियार ने मामले में लेकर बताया कि समाजवादी परिवार और मेरी निष्ठा ने यदि सत्ता को सोचने पर मजबूर किया है तो पुलिस प्रशासन जान ले कि ये उनका परिवार समाजवादी पार्टी की स्थापना से निस्वार्थ समाजवादी है और आजीवन रहेगा।
श्री कटियार ने कहा कि मेरी कलम सरकार को ऐसे ही आईना दिखाती रहेगी। उन्होंने घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि सुरक्षा की जरूरत जनता को है उन्हें ही ये सुविधा दी जानी चाहिए।
हालांकि डिटेन को लेकर की जा रही कार्रवाई पर कन्नौज के प्रशासनिक अधिकारी मौन है।
अघोषित डिटेन की कार्रवाई पर कोई भी अधिकारी या पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही।


