नवाबगंज: नवाबगंज नगर के मोहल्ला बरतल रोड निवासी बृजेश कुमार शाक्य का चौदह वर्षीय पुत्र अहम शाक्य मंगलवार नगर के बाईपास मार्ग निवासी साथी 15 वर्षीय आयुष राजपूत पुत्र संजीव उर्फ संजू व 15 वर्षीय अपने ममेरे भाई सत्यम पुत्र शिवराम शाक्य के साथ बिना बताए कहीं चले गए। देर शाम तक तीनों के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात ही परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। बुधवार सुबह थाने पहुंचे बृजेश कुमार शाक्य ने पुलिस को पुत्र अहम शाक्य उसके साथी सत्यम व आयुष के लापता होने की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बृजेश कुमार शाक्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच शुरू की। पुलिस ने नगर में जगह जगह दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर किशोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। पिछले चार दिन से लापता हुए किशोरों के परिजनों ने फर्रुखाबाद, कमालगंज, कानपुर समेत आसपास के नगरों, कस्बों, शहरों आदि में खोजबीन शुरू की। लेकिन किशोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के साथ थाने की तीन टीमें, एसओजी व सर्विलांस टीम भी किशोरों की तलाश में जुटी है।
शुक्रवार परिजनों के साथ पुलिस की टीमें कानपुर व लखनऊ शहरों में किशोरों की तलाश में गई। लेकिन चार दिन बाद भी लापता हुए किशोरों का कोई सुराग नही लग सका है। पिछले चार दिन से किशोरों के लापता होने से परिजनों में भय के साथ साथ उनकी कुशलता को लेकर चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। परिजन चार दिन से लापता बच्चों की कुशलता के लिए सभी चिंतित हैं।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की तीन टीमों के साथ साथ एसओजी व सर्विलांस टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को परिजनो के साथ पुलिस की टीमें कानपुर व लखनऊ शहरों में गई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। शीघ्र ही किशोरों को शकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयुष राजपूत अपने ममेरे भाई सत्यम पुत्र शिवराम शाक्य के साथ बिना बताए कहीं चले गए, लापता होने की लिखित तहरीर दी


