28.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशाओं का हंगामा, कायमगंज CHC के कोल्ड चेन रूम पर जड़ा ताला, टीकाकरण ठप

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
आशा संगिनी के लिए 26 हजार और आशा बहू के लिए 21 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर कायमगंज में चल रहा धरना शनिवार को उग्र हो गया। एक अक्टूबर से धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन रूम में ताला जड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र का टीकाकरण कार्यक्रम बाधित हो गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण होना था।लेकिन कोल्ड चेन रूम बंद होने के कारण वैक्सीन नहीं निकल सकी।
मामले की सूचना कोल्ड चेन प्रभारी रामनरेश ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशाओं को समझाकर ताला खोलने को कहा, लेकिन आशा बहुओं ने प्रभारी द्वारा माफी न मांगने तक ताला न खोलने की चेतावनी दे दी। उनका आरोप है कि प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की है।
आशाओं का कहना है कि 2000 रुपये के मामूली मानदेय में वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि महंगाई चरम पर है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं आशा बहुओं ने पूरी टीम के बाद संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर सीडीओ के समक्ष अपना पक्ष रखा वही सीडीओ ने समझाते हुए कहा कि तालाबंदी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, ऐसा न करने की चेतावनी भी दी।
जब इस संबंध में अधीक्षक डॉ० विपिन सिंह से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे द्वारा पूरी बात सुनने के बाद आशाओं को समझाया गया तो उन्होंने मेरी बात मान ली है।
कोल्ड चेन का ताला खोल दिया गया और अपनी मांगो को लेकर जो धरना उनका चल रहा था वह धरना अभी भी जारी

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article