32 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

आगरा में 4.92 करोड़ से बनेगा इनडोर मिनी स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को बड़ी सौगात

Must read

 

– पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगा स्टेडियम का निर्माण

– योगी सरकार की खेल नीति से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

आगरा, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में ताजनगरी आगरा के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर के मध्य में शाहगंज क्षेत्र में अब एक नया और आधुनिक इनडोर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रही है। प्रदेश की नई खेल नीतियों के तहत अब हर जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आगरा में बनने वाला यह नया मिनी स्टेडियम योगी सरकार के उसी संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगा निर्माण
यह नया इनडोर मिनी स्टेडियम आगरा के शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत पंचकुइयां में बनाया जाएगा। प्रशासन ने इसके निर्माण के लिए पंचकुइयां स्थित शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जगह चिन्हित की है। शासन की ओर से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए 4.92 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बजट पास होने के बाद अब जल्द ही इस स्टेडियम की नींव रखने और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

खिलाड़ियों को मिलेगी अत्याधुनिक इनडोर खेल सुविधाएं
इस मिनी स्टेडियम के बनने से शहर के खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में कई खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर जाना पड़ता है, लेकिन इस स्टेडियम के तैयार होने के बाद यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती जैसे इनडोर खेलों का सुरक्षित और नियमित अभ्यास किया जा सकेगा। इंडोर सुविधा होने के कारण बारिश या खराब मौसम में भी खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित नहीं होगा। इस स्टेडियम के बनने से शाहगंज और उसके आसपास के क्षेत्र की दबी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक शानदार और सुलभ मंच मिलेगा। अब हमारे युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट अभ्यास के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठाकर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article