41 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

बकाया किस्त वसूलने गए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र में बकाया किस्त वसूलने गए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। घटना आज सुबह करीब 11 बजे हुई, जिसमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हूसा गांव निवासी ऋषभ पुत्र इंद्रजीत एक फाइनेंस कंपनी में किस्त वसूली का काम करता है। वह आज सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर नादी गांव पहुंचा था। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के नाम पर फाइनेंस से लोन लिया था, जिसकी किस्त बकाया थी। ऋषभ ने जब बकाया किस्त के पैसे मांगे, तो युवक नाराज हो गया। उसने अपनी पत्नी और दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फाइनेंस कर्मी ऋषभ पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल ऋषभ ने नवाबगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने ऋषभ का नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article